,

मिर्जापुर: जमालपुर में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mirzapur: Road accident in Jamalpur, 3 members of the same family died


जमालपुर क्षेत्र से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हर्दी सहिजनी रामनगर निवासी ओमप्रकाश सिंह (29 वर्ष), उनकी पत्नी ममता पटेल (25 वर्ष) और उनकी मासूम बेटी अर्पिता सिंह की दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ दवा लेने गए थे। घर लौटते समय टेगड़ामोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही जमालपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त कर लिया। ड्राइवर की तलाश जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। करीब 15 साल पहले ओमप्रकाश के बड़े भाई की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो चुकी थी, और अब यह नई त्रासदी उनके परिवार के लिए असहनीय दर्द लेकर आई है।

पूरे जमालपुर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। हर किसी की जुबान पर यही शब्द हैं—“भगवान किसी को ऐसी पीड़ा न दे।”