महाराष्ट्र: मंत्री नितेश राणे के सैफ अली खान पर विवादित बोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Minister Nitesh Rane's controversial statement on Saif Ali Khan


मुम्बई: बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले को लेकर तंज कसते हुए बयान दिया है। उन्होंने सैफ पर हुए हमले को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा, “सच में चाकू मारा गया था या वह सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे?

नितेश राणे ने कहा, “देखो ये घुसपैठी बांग्लादेशी मुंबई में क्या कर रहे हैं। देखो इनकी हिम्मत! पहले ये सड़कों पर रहते थे और अब लोगों के घरों में घुसने लगे हैं। सैफ अली खान के घर में भी घुस गए। शायद वे उसे (सैफ को) ले जाने आए होंगे। यह अच्छा है, कचरा हटा दिया जाना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैंने सैफ को अस्पताल से बाहर आते हुए देखा, तो मुझे शक हुआ कि उन्हें सच में चाकू मारा गया था या वह सिर्फ अभिनय कर रहे थे। वह चलते समय नाच रहे थे, टुन-टुन करते हुए घर जा रहे थे। जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी ‘खान’ को चोट लगती है, तो हर कोई इसके बारे में बात करना शुरू कर देता है। लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे किसी हिंदू अभिनेता को प्रताड़ित किया जाता है, तो कोई भी इस पर बोलने के लिए आगे नहीं आता।”

महाराष्ट्र के मंत्री ने आगे कहा, “मुंब्रा के जीतुद्दीन (जितेंद्र आव्हाड) और बारामती की ताई (सुप्रिया सुले) भी कुछ कहने के लिए आगे नहीं आईं। उन्हें केवल सैफ अली खान, शाहरुख खान के बेटे और नवाब मलिक की चिंता है। क्या आपने कभी उन्हें किसी हिंदू कलाकार की चिंता करते देखा है? आप सभी को इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी जानिए:कपिल शर्मा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Jewellery Embezzlement : रायपुर ज्वैलर्स में 2 करोड़ के सोने का गबन, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

Jewellery Embezzlement : रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स

Dial 112 Service: रायपुर में डायल-112 सेवा का विस्तार, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और मजबूत

Dial 112 Service: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 54 नए वाहनों को दिखाई

Dial 112 Vehicles: कोरबा को मिली डायल-112 की 22 नई गाड़ियां, आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत

Dial 112 Vehicles: मंत्री लखनलाल देवांगन ने नई गाड़ियों को दिखाई हरी