,

Hariyana: बीफ खाने के शक में प्रवासी मजदूर की हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार, सीएम सैनी ने कही ये बात

Hariyana

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गौरक्षक समूह के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि मजदूर ने पशु मांस खाया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, साबिर मलिक की हत्या 27 अगस्त को की गई थी। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ‘मॉब लिंचिंग जैसी बातें कहना सही नहीं है, क्योंकि गौरक्षा के लिए विधानसभा में सख्त कानून बनाया गया है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मैं कहना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और ये घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।’

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पशु मांस खाने के संदेह में अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल ने खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने उसे एक दुकान पर बुलाया और फिर उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मलिक को दूसरी जगह ले गए और फिर से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

बाढड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल सोनी ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि भांडवा गांव के समीप एक युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के 24-परगना जिले के गांव बासंती बल्लारोप मेजरपाला शिवगंज निवासी साबिर मलिक के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने उसके साले सुजाउद्दीन सरदर के बयान दर्ज किए। सरदर ने अपने जीजा साबिर मलिक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सुजाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को कुछ लोग उनके पास पहुंचे पूछा कि तुम संरक्षित पशु का मांस खाते हो। इसके बाद वो उन्हें थाने लेकर चले गए। उसके थाने जाने के बाद कुछ लोग दोबारा वहां पहुंचे और कबाड़ बेचने के बहाने जीजा साबिर मलिक को ले गए। उक्त लोगों ने उनके एक अन्य जानकार असम के लंगला निवासी असीरउद्दीन को भी वहां बुलाया। उक्त लोगों ने उसके जीजा व असीरउद्दीन की डंडों से पिटाई की और वहां बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद उसके जीजा का शव भांडवा गांव के समीप से बरामद हुआ।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…