मेघालय: थाने में युवक से बर्बरता, प्यास लगी तो जबरन शौचालय का पानी पिलाया गया, जांच शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मेघालय, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में पुलिस हिरासत में अमानवीयता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सोहरा पुलिस थाने में एक 19 वर्षीय युवक को न केवल पीटा गया, बल्कि जब उसने पानी मांगा, तो उसे शौचालय का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं

क्यों पकड़ा गया युवक?

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक को हाल ही में किसी अन्य युवक से हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। युवक की मां ने आरोप लगाया है कि 3 जुलाई को पुलिस उनके घर पहुंची और बेटे को ले गई। वह स्वयं अपने बेटे के साथ थाने गई थीं, लेकिन वहां जो देखा, वह बेहद भयावह था।

मां ने लगाए गंभीर आरोप

युवक की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए कहा, “जब दोपहर को मेरा बेटा थाने से बाहर निकला, तो वह बुरी तरह से घायल था। मैंने उसे तुरंत अस्पताल ले जाया, जहां से शिलांग सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आज तक वह वहीं भर्ती है। अगर उसने कोई अपराध किया था, तो कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती, लेकिन उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया।”

युवक की आपबीती

पीड़ित युवक ने भी अपनी व्यथा बताई। उसने कहा, “हिरासत में मेरे साथ मारपीट की गई और फिर जेल में डाल दिया गया। जब मैंने पानी मांगा, तो मुझे शौचालय का पानी पीने को मजबूर किया गया।”

अब जांच के आदेश

पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई तय है

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का