कलयुग की मीरा: रोहतक की ज्योति बनी वृंदावन की इंदुलेखा, बांके बिहारी जी को अर्पित किया जीवन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

विशेष रिपोर्ट, खन्ना सैनी

वृंदावन, मथुरा: मथुरा की पावन नगरी वृंदावन में एक अद्भुत और अलौकिक भक्ति कथा सामने आई है। हरियाणा के रोहतक जिले की युवती ज्योति, जो अब ‘इंदुलेखा’ के नाम से जानी जाती हैं, ने सांसारिक जीवन का त्याग कर भगवान बांके बिहारी जी को अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया है। उन्होंने स्वयं भगवान से आध्यात्मिक विवाह किया और अपने जीवन को पूरी तरह भक्ति और सेवा में समर्पित कर दिया।

इंदुलेखा ने बताया कि यह विवाह किसी परंपरागत रस्म या सामाजिक मान्यता का पालन नहीं था, बल्कि उनके पूर्ण समर्पण और ईश्वर प्रेम का परिणाम है। वे कहती हैं, “जब मैंने ठाकुर जी को पति रूप में स्वीकार किया, तो मेरा जीवन ही बदल गया। वे अब मेरे आराध्य नहीं, मेरे प्राण हैं।”

विवाह के कुछ समय बाद एक दिव्य अनुभव में भगवान बांके बिहारी ने उन्हें घुंघरू उपहार में दिए, जिन्हें वे आज भी अपने नृत्य और सेवा के दौरान पहनती हैं। इस अलौकिक घटना ने स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा भाव पैदा किया है।

अब इंदुलेखा का संपूर्ण जीवन ठाकुर जी की सेवा, भजन और रास नृत्य में व्यतीत होता है। उनकी भक्ति इतनी प्रबल और सच्ची है कि लोग उन्हें ‘कलयुग की मीरा’ कहने लगे हैं। वृंदावन की गलियों में जब इंदुलेखा घुंघरू पहनकर मंदिर में नृत्य करती हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाएं जीवित हो उठी हों।

इंदुलेखा की भक्ति और समर्पण देखने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। कई युवा उनके उदाहरण से प्रेरित होकर ईश्वर के प्रति प्रेम और समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

इंदुलेखा की यह कहानी न केवल एक महिला की आध्यात्मिक यात्रा है, बल्कि उस अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक भी है, जो भक्त और भगवान के बीच गहरा संबंध स्थापित करता है — ठीक उसी तरह जैसे मीरा ने अपने आराध्य को अपना जीवनसाथी मान लिया था।

इंदुलेखा का संदेश: सच्चा भक्ति और प्रेम केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म और समर्पण में प्रकट होता है। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि ईश्वर को समर्पित होने का अनुभव मनुष्य के जीवन को दिव्य बना सकता है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित