MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Agriculture Cabinet

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में राज्य की सतत, स्केलेबल एवं निवेश-अनुकूल नवकरणीय ऊर्जा तथा ऊर्जा भंडारण संबंधी नवाचारों का प्रेजेंटेशन किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे से 8:10 बजे तक मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित होटल सोफिटेल में विशेष आयोजन में प्रदेश की नवकरणीय ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण रोडमैप पर केंद्रित प्रेजेंटेशंस का नेतृत्व करेंगे।

MCW2026 cm dr yadav
FILE: MCW2026 CM Dr. Yadav

MCW2026 : मध्यप्रदेश के ‘नवकरणीय ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण’ संबंधी नवाचार पर मुंबई में होगा प्रेजेटेंशन

MCW2026 : मुंबई क्लाइमेट वीक 2026’ का आयोजन भारत में जलवायु संबंधी कार्यवाहियों को गति देने के लिये एक केंद्रीकृत राष्ट्रीय मंच के रूप किया जा रहा है। इस मंच पर राज्यों की जलवायु संबंधी नवाचारों के प्रस्तुतिकरण के साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और जलवायु संबंधी बेसिक इको सिस्टम पर हितधारकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया जायेगा। देश-विदेश के नीति-निर्माता, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ, निवेशक एवं क्लाइमेट क्षेत्र से जुड़े प्रैक्टिशनर भाग लेंगे। यह आयोजन राज्य को हरित ऊर्जा निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

MCW2026 : मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में म.प्र. सरकार के प्रेजेंटेशन से यह प्रदर्शित किया जायेगा कि प्रदेश ग्रीन एनर्जी की सुलभता, विश्वसनीयता और निवेश प्रतिस्पर्धा के साथ सतत विकास की दिशा में अग्रसर है।

Apartment Fire: रायपुर के अपार्टमेंट में आग से मचा हड़कंप, लिफ्ट में लगी आग से फैला धुआं

Apartment Fire: डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में हादसा, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल

Jail Reels: रायपुर सेंट्रल जेल में रीलबाज़ी का मामला, बंदियों के वीडियो वायरल

Jail Reels: जेल में बंद गुंडे बना रहे सोशल मीडिया वीडियो, सुरक्षा

Land Scam : रायपुर में शासकीय जमीन घोटाले का आरोप, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Land Scam : फर्जी पट्टा बनाकर जमीन खरीदी-बिक्री का आरोप, कांग्रेस नेताओं

Elephant Attack: हाथी के हमले में किशोरी की मौत, जंगल में महुआ बीनने गई थी पिंकी

Elephant Attack: रामानुजगंज क्षेत्र में घटना, हाथियों के झुंड से बिछड़े हाथी

Burn Injury Case: सूरजपुर में सनसनी: अधजली हालत में सड़क किनारे मिली युवती, हालत गंभीर

Burn Injury Case: पहचान नहीं हो सकी, विश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज

Bhopal बनारसी स्वाद के मुरीद हुए सीएम डॉ. यादव: कचौड़ी और पूरी-भाजी का लिया आनंद

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और जनता

PBKS beats CSK: 200+ रन बनाने के बाद भी CSK को झेलनी पड़ी हार, पंजाब किंग्स की शानदार जीत

PBKS beats CSK: IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम