संवाददाता: मनोज जंगम
जगदलपुर – राउतपारा इलाके में आईकेएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित “भूखे को सोने नहीं देंगे” अभियान के तहत लगाये गए भोजन ठेले को नगर निगम द्वारा दो दिन पहले हटाने के बाद, आज महापौर संजय पाण्डे के हस्तक्षेप पर पुनः स्थापित किया गया। महापौर के साथ निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, MIC सदस्य निर्मल पानीमाही एवं लक्ष्मण झा भी उपस्थित थे।
क्या है मामला?
मनोरमा नर्सिंग होम (लागू क्लिनिक) के सामने आईकेएफ फाउंडेशन के ठेले के माध्यम से पिछले ढाई सालों से गरीबों एवं जरूरतमंदों को खाना दिया जा रहा था। दो दिन पहले निगम की टीम ने इसे हटाया तो महापौर संजय पाण्डे ने तुरंत संज्ञान लिया और फिर से व्यवस्थित करने की बात कही।
निगम अधिकारियों का कहना था कि “यातायात प्रभावित हो रहा था” और अतिक्रमण के आधार पर हटाया गया था, न कि द्वेष से। महापौर ने स्पष्ट किया कि जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत ठेले को पुनः स्थापित करवाया क्योंकि यह मानवता का परिचय है।
ठेले की व्यवस्था में नगर निगम के कर्मचारी राकेश यादव और टीम ने भी सहयोग प्रदान किया।
फाउंडेशन का पक्ष:
आईकेएफ फाउंडेशन के इरफान खान ने बताया कि पिछले ढाई सालों से यह अभियान जो गरीबों को भोजन देता रहा है, महापौर संजय पाण्डे और नगर निगम की पूरी टीम को धन्यवाद करना चाहेंगे कि उन्होंने आवाज सुनी और ठेले को पुनः स्थापित करवाया।





