ऑपरेशन रिंग टोन” में मऊगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6.5 लाख के 37 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Abhay mishra

मऊगंज: खोए हुए मोबाइल वापस मिलना अक्सर मुश्किल माना जाता था, लेकिन पुलिस ने इस सोच को बदल दिया है। खास अभियान “ऑपरेशन रिंग टोन” के तहत मऊगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 6.5 लाख रुपये मूल्य के 37 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

गुम मोबाइल की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष तकनीकी टीम बनाई, जिसने साइबर सेल की मदद से IMEI ट्रैकिंग, लोकेशन सर्विलांस और नेटवर्क डेटा के आधार पर विभिन्न स्थानों से मोबाइलों को खोज निकाला।

आज जब पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी और एसडीओपी सचि पाठक की मौजूदगी में लोगों को उनके फोन लौटाए गए, तो सभी के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने बताया कि उनके फोन में जरूरी दस्तावेज, बैंकिंग डिटेल्स और व्यक्तिगत डेटा था, जिसके वापस मिल जाने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर एसपी दिलीप सोनी ने कहा कि जिले में हर गुम मोबाइल की शिकायत पर पूरी गंभीरता से काम किया जा रहा है और साइबर टीम को और मजबूत बनाया जा रहा है। वहीं एसडीओपी सचि पाठक ने आश्वासन दिया कि “ऑपरेशन रिंग टोन” आगे भी निरंतर जारी रहेगा।