Mauganj क्रूरता की पराकाष्ठा: मासूम बछड़े की हत्या से जिलहड़ी गांव में आक्रोश, तीन गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mauganj

Mauganj मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के जिलहड़ी गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में एक मासूम बछड़े की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी चोट पहुँचाई है।

आधी रात को दिया गया वारदात को अंजाम

Mauganj घटना 27 जनवरी की रात की है, जब जिलहड़ी गांव के एक स्कूल के पास स्थित बगीचे में दरिंदगी का खौफनाक मंजर देखने को मिला। आरोपियों ने एक बेजुबान बछड़े को रस्सी से बांधकर धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया। हत्या की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह मौके पर केवल बछड़े के अवशेष ही शेष मिले। घटनास्थल पर बिखरा खून और अवशेष देख ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और पूरे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

पुलिस की दबिश और मांस की बरामदगी

Mauganj मामले की गंभीरता को देखते हुए नईगढ़ी पुलिस तत्काल हरकत में आई। फरियादी शिवम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इस सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आरोपी हीरा साकेत, मिठ्ठू साकेत और मझीले साकेत के घरों से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया गया। पुलिस ने बिना देरी किए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

सख्त धाराओं में मामला दर्ज, ग्रामीणों में उबाल

Mauganj इस बर्बर हत्याकांड के विरोध में जिलहड़ी गांव के निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read this: Indore : इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर: विशेषज्ञों की आपत्ति और मेट्रो प्रोजेक्ट के बीच फंसा पेच

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर