भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी बैंक खाता खुलवाने वाला मास्टर माइंड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Master mind who opened fake bank account caught by Bhopal Police

भोपाल पुलिस के हाथ फर्जी बैंक खाता खुलवाने वाला मास्टर माइंड लगा है। आरोपी बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को मुहैया कराता था। इसके एवज में मास्टर माइंड ठग को प्रति बैंक अकाउंट के 10 हजार रूपए मिलते थे। पूछताछ में मास्टर माइंड ने बताया कि, वह हर महीने 50 फर्जी बैंक खाते खुलवा लेता था। जिससे उसको मोटी कमाई होती थी। फिलहाल पुलिस ने 400 बैंक खाते बंद करा दिए है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज थाना पुलिस ने बिहार के 7 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें शशिकांत, पटना की सपना, जहानाबांद के अंकित साहू, कौशल माली, पटना के रोशन कुमार, रंजन कुमार एवं मोहम्मद टीटू उर्फ विजय शामिल है। इन आरोपियों का मास्टर माइंड शशिकांत है। जिसके आधार पर पुलिस ने 400 से अधिक फर्जी अकाउंट बंद कराए है। बता दें कि, यह लोग अलग-अलग शहरों में जाकर फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों को साइबर ठगों को मुहैया कराते थे। जिसमें ठगी की बड़ी रकम डलवाई जाती थी।

ठगी की कीमत से खरीदी जमीन

पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि, मास्टर माइंड शशिकांत ने ठगी की रकम से पटना में जमीन खरीदी है। पुलिस उक्त जमीन को जब्त करने की भी तैयारी में है और ठगों के बाकी सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

अलग-अलग शहरों में जाकर खुलवाते थे खाते

शशिकांत ने हिरासत में बताया कि, वह अलग-अलग शहरों में जाकर नई भर्तियां करता और फिर लोगों के पेन कार्ड, आधार कार्ड आदि कागजात जुटाता, इनके माध्यम से वह फर्जी बैंक खाते खुलवाकसाइबर ठगों को देता था। जिससे उसकी मोटी कमाई होती।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र

Khap Panchayat Justice: संभल में पंचायत का तुगलकी फरमान

Khap Panchayat Justice: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र का मामला, कानून को दरकिनार

D55 Shooting Begins: धनुष–श्रीलीला की ‘D55’ की धमाकेदार शुरुआत, सेट पर साई पल्लवि की खास मौजूदगी

D55 Shooting Begins: साउथ सुपरस्टार धनुष और श्रीलीला की बहुप्रतीक्षित फिल्म D55

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी