दिल्ली के बवाना में मंजीत महल के भांजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया गया। मृतक की पहचान दीपक (43) के रूप में हुई है, जो कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महल का भांजा बताया जा रहा है। इस घटना में दीपक की बेटी भी घायल हुई है।


सुबह की सैर बनी मौत की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक अपनी बेटी के साथ सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी के हाथ में भी गोली लगने से वह घायल हो गई।


बेटी की हालत खतरे से बाहर

घटना के तुरंत बाद घायल बच्ची को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस का कहना है कि घायल लड़की अब खतरे से बाहर है।


पुलिस जांच में जुटी, गैंगवार की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक दीपक, गैंगस्टर मंजीत महल का भांजा था। हालाँकि पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि दीपक का खुद कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।


कपिल सांगवान गैंग पर शक

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस हमले के पीछे कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का हाथ हो सकता है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। दीपक के शरीर पर सात से आठ गोली लगने के संकेत हैं। अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।


इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद बवाना इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा