,

मनेंद्रगढ़: डीएमएफ बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति

Manendragarh: Consensus reached on development works in DMF meeting

संवाददाता: अविनाश चंद्र

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलाया कदम

एमसीबी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर सभागार में डीएमएफ (जिला खनिज संस्थान न्यास) की अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह, तथा नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विभागीय समन्वय से तय होंगे विकास के रास्ते

इस बैठक की अध्यक्षता एमसीबी जिले के कलेक्टर ने की, जिसमें जिले के सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएमएफ फंड से संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले समय के लिए नई योजनाओं पर सहमति भी बनी।

बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल से विकास कार्यों को तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लाभ पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी दिशा, विधायक और महापौर ने दिया समर्थन

बैठक में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जो स्वयं मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं, ने कहा कि डीएमएफ निधि के माध्यम से जिले में चौमुखी विकास की संभावनाएं हैं और उसका उपयोग जनहित में प्रभावी तरीके से किया जाएगा।

विधायक रेणुका सिंह और महापौर रामनरेश राय ने भी जिले की प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अधोसंरचना के क्षेत्र में ठोस योजनाएं बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

डीएमएफ फंड से जिले को मिलेगा नया आयाम

गौरतलब है कि डीएमएफ फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और स्थायी विकास सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। मनेंद्रगढ़ जिले में इसके माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, पेयजल सुविधा, स्कूलों के उन्नयन, सड़क निर्माण जैसे अनेक कार्यों की योजना तैयार की जा रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…