Pashupatinath Temple: विक्रम संवत् 2083 का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया ब्रह्मध्वज स्थापित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mandsaur Pashupatinath Temple

Pashupatinath Temple: विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ पर मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के आराधना हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सूर्य उपासना कर विधिवत ब्रह्मध्वज स्थापित किया और भगवान पशुपतिनाथ की आरती में भाग लिया।

Pashupatinath Temple: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

Pashupatinath Temple

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना और अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Pashupatinath Temple: ‘सम्राट विक्रमादित्य’ पर भव्य नाट्य प्रस्तुति

इस अवसर पर मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग और नाट्य विद्यालय के सहयोग से “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर शानदार नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया गया। उज्जैन की सांस्कृतिक संस्था द्वारा प्रस्तुत इस नाटक में विक्रमादित्य के जीवन, बेताल पच्चीसी, नवरत्न और उनकी वीरता व न्यायप्रियता को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया।

Pashupatinath Temple: भारतीय नववर्ष की परंपरा को बढ़ावा

Pashupatinath Temple

कार्यक्रम के दौरान “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषय पर आधारित पुस्तिका का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों को भारतीय परंपराओं और इतिहास की जानकारी मिल सके।

Pashupatinath Temple: उप मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष प्रतिपदा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए हर जिला मुख्यालय पर ऐसे आयोजन कर रही है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

read also: hindu-new-year : हिंदू नववर्ष 2083 का भव्य आगाज, विक्रमोत्सव में दिखी संस्कृति की झलक, मुख्यमंत्री ने कलाकारों का किया सम्मान

- Advertisement -
Ad imageAd image

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल