सोशल मीडिया पर तलवारों के साथ रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने उठक-बैठक करवा सिखाया सबक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए रील बनाना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के जरिए इलाके में दहशत फैलाने वाले इन युवकों को इंदौर पुलिस ने पकड़ लिया और कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए थाना परिसर में ही सबक सिखाया। थाने में ही युवकों को उठक-बैठक करवाई गई, जिसमें वे कहते नजर आए – “गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”

तलवारों के साथ बना रहे थे वीडियो, पुलिस ने दिखाई सख्ती

वायरल वीडियो में कुछ युवक तलवारें हाथ में लेकर खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे थे। कभी वे तलवार हवा में घुमाते, तो कभी पीठ के पीछे छुपाते। इस वीडियो में दो युवकों के पास तलवारें साफ दिखाई दे रही थीं। रील के टेक्स्ट में लिखा गया था, “इंसान सुधरना चाहे फिर भी लोग सुधरने नहीं देते हैं, अब झेलो यश पापा को।” इसमें आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हुई सक्रिय

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो की जांच की और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, जिन युवकों को पकड़ा गया है, उनमें मुख्य आरोपी यश (25 वर्ष), संजय उर्फ राहुल (24 वर्ष) और अनिल (26 वर्ष) शामिल हैं। इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

आपराधिक प्रवृत्ति के हैं आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि यश और राहुल पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। इन पर पहले से कुछ मामले दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में लाया गया।

थाने में करवाई गई उठक-बैठक, वीडियो भी वायरल

सिर्फ गिरफ्तारी तक ही बात नहीं रुकी। पुलिस ने इन युवकों को उनकी हरकत का अहसास कराने के लिए थाने में उठक-बैठक करवाई। जैसे उन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डाला था, वैसे ही अब उनका माफी मांगते और सबक सीखते हुए वीडियो सामने आया है। वे कहते दिखाई दिए – “गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”

Lucknow : यूपी में होली का डबल धमाका: कर्मचारियों को समय से पहले वेतन और 3 दिन का अवकाश

Lucknow होली के रंगोत्सव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष

ANGANWADI PROTEST 27 Forbury : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, विधानसभा घेराव की चेतावनी

ANGANWADI PROTEST : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं

GWALIOR : कोचिंग के बाहर साइकिल चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 6 साइकिल बरामद

GWALIOR : कोचिंग सेंटरों के बाहर से छात्रों की साइकिल चोरी करने

Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेल निर्माण यार्ड में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

report by: Prayas Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रारोड-गेवरोड नई रेल

Bhiwani में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी कर हटाने के निर्देश

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद

Roorkee: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; वीडियो वायरल

Report by: Salman Malik Roorkee: रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक

Zirakpur में नीड टोन होटल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Report by: Kuldeep Saini Zirakpur: जीरकपुर के पीरमुसला क्षेत्र में स्थित नीड

Jamtara: योजना निरीक्षण के दौरान बीडीओ से हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

Report by: Ratan Kumar Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना

Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Report by: Dharmraj Haridwar: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात

Yamuna Nagar: आम्बवाली गांव में गोकशी का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद

Report by: Rajeev Mehta Yamuna Nagar: यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली

Congo: पूर्वी कांगो में 171 शव मिलने से मचा हड़कंप, एम23 विद्रोहियों पर हत्या का शक

Congo: पूर्वी कांगो के उविरा क्षेत्र में 171 शवों का बड़ा अंबार