Makar Sankranti Celebration: केंद्रीय जल मंत्री के आवास पर पारंपरिक चूड़ा–दही–खिचड़ी भोज, स्वामी चक्रपाणि जी महाराज रहे विशेष अतिथि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Makar Sankranti Celebration

Makar Sankranti Celebration: नई दिल्ली में नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार 13 जनवरी 2026 को केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी के आवास पर पारंपरिक चूड़ा–दही–खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन दोपहर 12 बजे मंत्री आवास 68, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की आत्मीय झलक देखने को मिली।

Makar Sankranti Celebration: अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल

इस गरिमामयी कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मंत्री आवास पर पहुंचने पर स्वामी जी का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

Makar Sankranti Celebration

इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने केंद्रीय जल मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जो परिश्रम के फल, नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आए, यही उनकी मंगलकामना है।

Makar Sankranti Celebration: जीवन में दिखाया मुक्ति का मार्ग

आयोजन की व्यवस्थाओं में लगे राजकुमार, बबलू कुमार और उनकी पूरी टीम को स्वामी जी महाराज ने विशेष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निजी सचिव रहे चंद शर्मा की उपस्थिति भी रही। साथ ही जीवन में सकारात्मकता और अवसाद से मुक्ति का मार्ग दिखाने वाले मास्टर जी की मौजूदगी ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Makar Sankranti Celebration: खिचड़ी का पारंपरिक भोज किया ग्रहण

कार्यक्रम के दौरान स्वामी चक्रपाणि जी महाराज सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने एक साथ बैठकर दही–चूड़ा और खिचड़ी का पारंपरिक भोज ग्रहण किया। इस सामूहिक भोज के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति की सुंदर छवि सामने आई। कुल मिलाकर यह आयोजन भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

यह खबर भी पढ़े: Makar Sankranti पर अनहोनी का चमत्कारी गर्म कुंड, श्रद्धालुओं का उमड़ता सैलाब

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली