जबलपुर में बड़ा रेल हादसा: पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आए 7 लोग, महिला और बच्चे की मौत, 5 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर: शनिवार देर रात मदन महल रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पटरी पार कर रहे सात लोग अचानक आती हुई मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में एक 30 वर्षीय महिला पुष्पा सोंधिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविवार सुबह इलाज के दौरान एक 4 वर्षीय बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। अन्य 5 लोग घायल हैं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर पटरी पार कर रहे थे, तभी अचानक मालगाड़ी आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए। पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीआरएम कमल कुमार तलरेजा मौके पर पहुंचे। वहीं, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को घायलों के लिए हर संभव उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम अनुराग सिंह भी अस्पताल में मौजूद रहे और व्यवस्था संभाली। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी और रेलवे पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और ट्रैक को सुरक्षित कराया। हादसे को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष