MPL गवर्निंग बॉडी में बड़ा बदलाव: दो सदस्यों की नियुक्ति रद्द, नए नाम शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियर | मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया द्वारा हाल ही में लिए गए एक निर्णय को चार दिनों के भीतर ही पलट दिया गया। उन्होंने MPL (मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग) की गवर्निंग कमेटी में दो नए सदस्यों — ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह और सिंधिया परिवार के करीबी धीरज पाराशर — को शामिल किया था। इन नियुक्तियों पर उठे विवाद के बाद दोनों को हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची, उन्होंने तुरंत इस निर्णय को वापस लेने के निर्देश दिए। उनका मानना था कि इन नियुक्तियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है, क्योंकि दोनों व्यक्तियों का क्रिकेट से सीधा जुड़ाव नहीं है। अब संग्राम सिंह कदम और विजय प्रकाश शर्मा (उर्फ बेटू) को एमपीएल गवर्निंग बॉडी में शामिल किया गया है।

विवाद की पृष्ठभूमि

24 अक्टूबर को जीडीसीए (ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन) के सचिव संजय आहूजा के हस्ताक्षर से दोनों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, क्रिकेट जगत में सवाल उठने लगे कि जब रिपुदमन और धीरज जीडीसीए के सदस्य तक नहीं हैं, तो उन्हें एमपीएल की गवर्निंग बॉडी में शामिल कैसे किया गया। इन सवालों और आलोचनाओं के बाद, महज चार दिनों में ही यह निर्णय रद्द कर दिया गया। वर्तमान में एमपीएल के आयोजन की तैयारी ग्वालियर के शंकरपुर स्टेडियम में चल रही है, जहां नए सदस्यों के साथ समिति अब आगे की रूपरेखा तय करेगी।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा