हजारीबाग में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major action on illegal Mahua liquor in Hazaribagh

रिपोर्ट- रूपेश सोनी

60 हजार किलो जावा महुआ और 5 हजार लीटर शराब नष्ट

हजारीबाग (रुपेश कुमार दास): हजारीबाग पुलिस ने रविवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्राम भगहर भंडार और परसातरी के जंगली इलाकों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में बरही अंचल पुलिस, चौपारण थाना पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।

जंगलों में चल रहे भट्टियों पर बुलडोजर

अभियान के दौरान पुलिस ने 2 जेसीबी मशीनों की मदद से जंगलों में चल रही अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। लगभग 12 भट्टियां पूरी तरह नष्ट की गईं। इसके साथ ही 60 हजार किलो जावा महुआ और करीब 5 हजार लीटर तैयार महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

उपकरण जब्त, कार्रवाई जारी

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 500 ड्रम, 50 एल्युमिनियम के बड़े डेगचा और शराब बनाने के अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। टीम ने बताया कि अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम

इस अभियान में पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, दिव्य प्रकाश, सुनिल कुमार सिंह, बादल कुमार महतो, कैलाश चन्द्र महतो सहित बड़ी संख्या में सशस्त्र बल और वन विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हजारीबाग जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में