,

Maheshwar: जहरीले पानी का कहर, विधायक और एसडीएम की चेतावनी भी बेअसर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Maheshwar

संवाददाता: राजेश पंवार


वार्ड-8 में गंदा पानी, जनता बीमार

Maheshwar : मंडलेश्वर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-8 (पटलारा मोहल्ला) में पिछले आठ दिनों से नलों के माध्यम से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों में पेट दर्द, दस्त और मुंह में छाले जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। सोमवार को आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। लोग मजबूरी में बदबूदार और दूषित पानी पीने को विवश हैं।


विधायक और एसडीएम के निरीक्षण के बावजूद सुधार नहीं

Maheshwar हालांकि महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने कड़ी फटकार लगाई और एसडीएम पूर्वा मण्डलोई ने मौके पर जाकर जल स्रोत और फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों ने पाइपलाइन और जल आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए, लेकिन वार्ड-8 में आज भी लोग दूषित पानी पी रहे हैं और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।


प्रशासन की लापरवाही और निवारक कदमों की कमी

Maheshwar स्थानीय अधिकारियों की प्राथमिकता बीमारों के इलाज के बजाय लीकेज और गंदगी की तलाश में बनी हुई है। पार्षद नितिन पाटीदार ने बताया कि पाइपलाइन के वॉल्व चैंबर गंदगी और दूषित पानी से भरे पड़े हैं, लेकिन अधिकारियों ने वास्तविक प्रभावित क्षेत्रों से सैंपल नहीं लिए। नायब तहसीलदार संजय बावेल के अनुसार, नगर परिषद कर्मचारी लीकेज खोजने में व्यस्त हैं, जबकि जनता की तबीयत लगातार खराब हो रही है। नई पाइपलाइन नालियों में डालने के कारण संक्रमण और तेजी से फैल रहा है।

Read this: Lucknow 13 January: सिद्धार्थ भाटिया ने कहा – एआई ही है ‘नेक्स्ट बिग थिंग’, उत्तर प्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव का जरिया

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों