Mahasamund Forest News: महासमुंद के जंगल में सागौन तस्करों का राज, वन विभाग की लापरवाही पर उठ रहे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mahasamund Forest News

Report By: Tarachand Patel, Edit By; Mohit Jain

Mahasamund Forest News: महासमुंद के पिथौरा वन परिक्षेत्र के जम्हर जंगल में लकड़ी तस्करों ने खुलेआम सागौन के पेड़ों की कटाई की। एक-दो नहीं, बल्कि 60 से अधिक कीमती पेड़ इस अवैध कार्रवाई में नष्ट कर दिए गए। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी कटाई के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

Mahasamund Forest News: कितने बड़े पैमाने पर हुई अवैध कटाई?

सागौन की लकड़ी बाजार में लाखों रुपये में बिकती है। इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई… बिना किसी लापरवाही या मिलीभगत के करना लगभग असंभव है। अभी तक विभाग यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि ये पेड़ किसने काटे और लकड़ी आखिर कहां पहुंचाई गई।

Mahasamund Forest News

जिम्मेदार कौन?

स्थानीय स्तर पर केवल फॉरेस्ट गार्ड को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि डिप्टी रेंजर और रेंजर स्तर के अधिकारी समय पर गश्त और निगरानी क्यों नहीं कर पाए। यदि नियमित मॉनिटरिंग होती, तो शायद जंगल इस तरह उजड़ने से बच जाता।

Mahasamund Forest News

डीएफओ मयंक पांडे की प्रतिक्रिया

मयंक पांडे (DFO, महासमुंद):
“हमने अवैध कटाई की पुष्टि कर दी है। सघन जांच और रेड कार्रवाई जारी है। फील्ड में तैनात फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित किया गया है।”

Mahasamund Forest News

यह खबर भी पढ़ें:

Mahasamund Forest News: सवाल अब भी कायम

फिलहाल सवाल यह है कि क्या केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी या बड़े अफसरों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। जम्हर जंगल की उजड़ी तस्वीर वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है और सिस्टम की बड़ी नाकामी की कहानी बयां कर रही है।

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और