Maharashtra Assembly Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’, जानिए इसके प्रमुख मुद्दे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maharashtra Assembly Elections

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि हम जो संकल्प पत्र लेकर आए हैं, उसमें 25 प्रमुख मुद्दे हैं।

ये हैं पांच प्रमुख मुद्दे

  • लाडली बहन योजना और वृद्धावस्था पेंशन में हम बढ़ोतरी कर रहे हैं।
  • किसानों के ऋण माफ और किसान सम्मान निधि को 12 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए करेंगे।
  • 10 लाख प्रतिभावान छात्रों को मासिक 10 हजार रुपए का मानदेय दिया जाएगा।
  • 45 हजार गांवों में रास्ते बनाए जाएंगे।
  • आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा किया जाएगा और उनका मासिक वेतन 15 हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा।

जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है संकल्प पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज यहां जिस संकल्प पत्र का विमोचन हुआ है, वह महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। महाराष्ट्र एक प्रकार से कई युगों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। एक जमाने में जब जरूरत थी, तब भक्ति आंदोलन की शुरुआत भी महाराष्ट्र से हुई, गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी महाराज ने यहीं से शुरू किया, समाजिक क्रांति की शुरुआत भी यहीं से हुई। महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हमारे इस संकल्प पत्र में दिखाई पड़ता है।”

महा विकास अघाड़ी से हमारा मुकाबला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “चुनाव में हमारा मुकाबला महा विकास अघाड़ी से है। मैं कहना चाहता हूं कि अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता की लालच में तुष्टिकरण की हैं, विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं।”

बाला साहब ठाकरे के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वो वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें?, क्या कांग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है? अंतर्विरोध के बीच में अघाड़ी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं, उनको महाराष्ट्र की जनता जान ले, यह बहुत जरूरी है…”

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के

Job : BSSC का बड़ा धमाका: बिहार में 35,000+ पदों पर बंपर नियुक्तियाँ

Job बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी