महाकुंभ 2025: प्रयागराज जंक्शन और रामबाग रेल लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाना होगा आसान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maha kumbh 2025

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन को लेकर प्रयागराज रेल मण्डल में भी पूरे उत्साह के साथ निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण कार्य के संबंध में नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना की गई है। महाकुंभ में प्रयागराज रेल मण्डल लगभग 992 ट्रेनों का संचालन करेगा। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर क्योसन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से ट्रेन संचालन में बेहतर फ्लेक्सबिलिटी के लिए 825 रूट उपलब्ध होंगे। नई इंटरलॉकिंग प्रणाली से महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से निर्बाध ट्रेन संचालन आसानी से किया जा सकेगा।

अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा आसान
प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण कार्य में नई इंटरलॉकिंग की स्थापना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसके संबंध में प्रयागराज रेल मण्डल के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि नई इंटरलॉकिंग प्रणाली प्रयागराज जंक्शन से निकलने वाले बहु दिशात्मक यातायात को सुगम बनाएगी। इस रूट पर रिले इंटरलॉकिंग 1993 से काम कर रही थी, जो 30 साल से अधिक पुरानी व्यवस्था थी। नई इंटरलॉकिंग प्रणाली महाकुंभ मेला और उसके बाद प्रयागराज स्टेशन से ट्रेनों को सुचारु एवं अतिरिक्त परिचालन क्षमता प्रदान करेगी। जिससे महाकुंभ के दौरान चलने वाली अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही, रेग्युलर ट्रेनों के परिचालन में कम से कम व्यवधान पैदा करेगा। नई इंटरलॉकिंग प्रणाली बेहतर फ्लेक्सबिलिटी के लिए प्रयागराज जंक्शन को 825 रूट उपलब्ध कराएगा। जिससे अत्यंत व्यस्त नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर निर्बाध और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

एक साथ कई ट्रेनों की आवाजाही होगी संभव
नये इंटरलॉकिंग के कार्य से प्रयागराज रेल मण्डल की कार्यकुशलता में वृद्धि हुई है। इस प्रणाली के उपयोग से वाराणसी, लखनऊ, दीनदयाल उपाध्याय और सतना जाने वाली ट्रेनों के विलंबन समय में कमी आएगी। इस कार्य से कई ट्रेनों की आवाजाही एक साथ संभव हो सकेगी। ये कार्य प्रयागराज रामबाग से प्रयागराज जंक्शन पर लाइन नंबर 11 पर रिसेप्शन और लाइन नंबर 10 से नैनी के लिए प्रस्थान संबंधी समस्याएं दूर करेगा। साथ ही प्रयागराज जंक्शन की लाइन नंबर 18 और 19 से ट्रेनों को प्रयाग जंक्शन स्टेशन पर रवाना किया जा सकेगा। इससे प्रयाग स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन की लाइन नंबर 13-17 पर भी ट्रेनों का रिसेप्शन हो सकेगा। इससे प्रयागराज जंक्शन के यार्ड में रनिंग लाइनों की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी। इंटरलॉकिंग का ये कार्य विशेष रूप से महाकुंभ के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन को सुगम और सुरक्षित बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari