Mahabharat Cultural Fest: सातवें दिन पंडवानी, सौगंधिका हरणम् और कठपुतली नाट्य से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mahabharat Cultural Fest

Mahabharat Cultural Fest: वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन में आयोजित महाभारत समागम के सातवें दिन दर्शकों ने कला और संस्कृति का अनोखा संगम देखा। इस दिन बहिरंग, पूर्वरंग और अंतरंग सभागार में विभिन्न प्रस्तुति विधाओं के माध्यम से महाभारत कथा का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ।

Mahabharat Cultural Fest

Mahabharat Cultural Fest: कठपुतली नाट्य में युद्ध की त्रासदी

बहिरंग मंच पर अनुरूपा राय के निर्देशन में कठकला पपेट आर्ट्स ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुत महाभारत ने युद्ध, भाग्य, अहंकार और धर्म की गहन त्रासदी को उजागर किया। कथा में गांधारी, कृष्ण और बर्बरीक जैसे प्रमुख पात्रों के माध्यम से युद्ध के नैतिक और दार्शनिक पहलू सामने आए। गांधारी का त्याग और पीड़ा का जीवन, कृष्ण का रणनीतिक कौशल और बर्बरीक का निष्कर्ष दर्शकों को भावुक कर गया।

Mahabharat Cultural Fest

Mahabharat Cultural Fest: सौगंधिका हरणम् में भीम-हनुमान मिलन

अंतरंग सभागार में पियाल भट्टाचार्य के निर्देशन में मंचित सौगंधिका हरणम् ने पांडवों के वनवास काल की कथा प्रस्तुत की। भीम की शक्ति, वन की रहस्यमयता और हनुमान द्वारा धर्म, विवेक और विनय का संदेश दर्शकों के समक्ष जीवंत हुआ।

Mahabharat Cultural Fest

Mahabharat Cultural Fest: पंडवानी गायन में लोकसंस्कृति का जादू

पूर्वरंग मंच पर छत्तीसगढ़ की लोकगायिका रितु वर्मा द्वारा प्रस्तुत पंडवानी ने महाभारत और पांडवों की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। भावपूर्ण गायन, सरल लोकभाषा और नाटकीय अभिनय के माध्यम से वीरता, धर्म और न्याय के प्रसंग दर्शकों के मन में गूंज उठे।

Mahabharat Cultural Fest

Mahabharat Cultural Fest: कठपुतली समारोह से हुआ शुभारंभ


अभिरंग रंगमंच पर विशेष कठपुतली समारोह का शुभारंभ कोलकाता के डॉल्स थियेटर द्वारा प्रस्तुत “द आर्चर हू स्टूड अलोन” के माध्यम से हुआ। इस नाटक ने गुरु, भक्ति और त्याग की गहरी शिक्षा दी।

Mahabharat Cultural Fest

आज की प्रस्तुतियाँ:
महाभारत समागम के आठवें दिन पूर्वरंग मंच पर पृथ्वीराज क्वाथर द्वारा यक्षगान, अंतरंग सभागार में निवेदिता महापात्रा द्वारा द्रौपदी, और बहिरंग मंच पर जयंत देशमुख निर्देशित मृत्यंजय का प्रदर्शन होगा।

इस समागम ने दर्शकों को महाभारत की कथाओं, कठपुतली कला और लोकगायन के माध्यम से भारतीय सभ्यता और संस्कृति का सजीव अनुभव कराया।

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में