मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे, PDA जोड़ेगी और जीतेगी…यूपी में पोस्टर वार जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

उत्तरप्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। उससे पहले लखनऊ में पोस्टर वार जारी है। सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर अक्सर चर्चा में आते जाते हैं। इस बीच, अब एक नए पोस्टर की एंट्री हो गई है। पोस्टर के जरिए सपा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
पोस्टर में लिखा है, “मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे, PDA जोड़ेगी और जीतेगी।” यह पोस्टर लखनऊ के सपा कार्यालय के बाहर शनिवार को लगाया गया। सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ ये पोस्टर पार्टी नेता अमित चौबे ने लगवाया है। जो महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। सपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रहार करने वाला पोस्टर लगाया गया।मठाधीश बांटेंगे और काटेंगे का पोस्टर लगाया गया है। PDA जोड़ेगी और जीतेगी का नारा दिया गया है।

इस पोस्टर को लगाने वाले सपा नेता अमित चौबे ने कहा कि इस पोस्टर के जरिए हमने पूरे प्रदेश की भावनाओं को अपने शब्दों में पिरोया है। प्रदेश में आज कानून व्यवस्था ध्वस्त है। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी पहले एक मठाधीश हैं वो इंसानियत और अपनत्व की बात नहीं करते हैं। प्रदेश के विकास की बात नहीं करते हैं बल्कि बांटने और काटने की बात करते हैं। इस पोस्टर के माध्यम से हमने दलित, अगड़ा और पिछड़ा सभी की भावनाओं को अपने शब्दों में पिरोने का काम किया है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदू समुदाय को बीजेपी के पक्ष में एकजुट करने के लिए ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था जिसे अखिलेश यादव ने राजनीतिक इतिहास का सबसे खराब नारा कहा था। इसके पहले सपा की तरफ से लगाए गए पोस्टर में पलटवार करते हुए कहा गया था कि ‘न बंटेंगे न कटेंगे पीडीए के साथ रहेंगे।’

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के

Job : BSSC का बड़ा धमाका: बिहार में 35,000+ पदों पर बंपर नियुक्तियाँ

Job बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी

Cinema : एक्शन और थ्रिलर का तड़का: ‘द ब्लफ’ से ‘साइको सैयां’ तक

Cinema इस हफ्ते एक्शन प्रेमियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-ट्रक टक्कर में दो की मौत

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar जनपद में मंगलवार सुबह

Jamtara : सुपाईडीह में मिला युवक का संदिग्ध शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Report: Ratan kumar Jamtara जामताड़ा जिले के सुपाईडीह पंचायत क्षेत्र में सोमवार

Puranpur Development Budget: बजट पास होते ही विधायक बाबूराम पासवान ने गिनाईं विकास योजनाएं

Puranpur Development Budget: पूरनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार का बजट पास होते

Morena  चंबल में बढ़ा ‘इको-सिस्टम के दूतों’ का कुनबा: मुरैना में गिद्धों की संख्या पहुँची 370 के पार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मुरैना जिला एक बार फिर पारिस्थितिकी तंत्र

RASHIFAL TODAY: आज का राशिफल – सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

RASHIFAL TODAY: मेष राशि RASHIFAL TODAY: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: Government of Madhya Pradesh का बड़ा फैसला –

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए