,

Lucknow 7 January: यूपी के करोड़पति यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

Lucknow

Report: Rashid

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से जुड़े करोड़पति यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ से जुड़े मामले में ईडी ने उनकी लग्जरी गाड़ियों को जब्त करने के साथ कई शहरों में छापेमारी की है।

लग्जरी गाड़ियां जब्त, जांच में अहम सुराग

Lucknow: ईडी की कार्रवाई के तहत अनुराग द्विवेदी की लैंड रोवर और डिफेंडर कार को जब्त किया गया है। एजेंसी को संदेह है कि इन संपत्तियों की खरीद अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से की गई हो सकती है। जांच एजेंसी इन वाहनों को अपराध की आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से जुड़ा मानकर आगे की जांच कर रही है।

देश के कई शहरों में एकसाथ छापेमारी

Lucknow: प्रवर्तन निदेशालय के कोलकाता जोनल कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 31 दिसंबर और 1 जनवरी को व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ये सभी स्थान ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी ऐप्स और उनसे जुड़े नेटवर्क से संबंधित बताए जा रहे हैं।

ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच तेज

Lucknow: ईडी के अनुसार, जिन ठिकानों पर कार्रवाई की गई, वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी और विभिन्न ऑनलाइन जुआ व सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े पाए गए हैं। एजेंसी को आशंका है कि इन माध्यमों से अवैध कमाई को छिपाने और उसे वैध रूप देने की कोशिश की गई। फिलहाल ईडी पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read This: SupremeCourt 7 January: आवारा कुत्तों पर SC की सख्त टिप्पणी, कहा, कब काट लेंगे ये नहीं पढ़ा जा सकता, जवाब न देने वाले राज्यों पर होगी सख्त कार्रवाई

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…