Report: Vandna rawat
Lucknow :उत्तर प्रदेश पुलिस को 105वें स्कॉच समिट कार्यक्रम में दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पुलिस द्वारा अपनाई गई अभिनव तकनीकी पहलों और समाज सेवा के प्रयासों के लिए दिया गया।
ICCC और महाकुंभ में उत्कृष्ट योगदान
Lucknow यूपी पुलिस को महाकुंभ में स्थापित इंटरैक्टिव क्राइसिस कम्युनिकेशन सेंटर (ICCC) के संचालन के लिए भी विशेष सम्मान दिया गया। इस पहल के माध्यम से पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की।
मेटा सुसाइडल अलर्ट और सोशल मीडिया का प्रयोग
Lucknow यूपी पुलिस ने मेटा सुसाइडल अलर्ट जैसी नई तकनीक और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की रक्षा के अभिनव प्रयोग किए। इसके चलते पुलिस दुनिया की पहली ऐसी एजेंसी बनी जिसने टेक्नोलॉजी के जरिए मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा में योगदान दिया।
देश की अभिनव और पुरस्कृत पुलिस एजेंसी
Lucknow दो अलग-अलग श्रेणियों में स्कॉच अवार्ड जीतने के साथ ही यूपी पुलिस देश की एकमात्र पुलिस एजेंसी बन गई जो टेक्नोलॉजी और सामाजिक पहलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हुई है। यह उपलब्धि प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है।
Read this: Ratlam : गोमांस ले जाने के शक में युवक पकड़े गए, इलाके में तनाव





