लव जिहाद फंडिंग केस: फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर इनाम बढ़कर ₹40 हजार, कोर्ट ने एक माह में पेश होने का आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर — लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर ₹40,000 कर दी है। पहले उस पर कम इनाम घोषित था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ अफसरों को प्रतिवेदन भेजकर इनाम बढ़ाने की सिफारिश की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।

बेटी आयशा पुलिस रिमांड पर

अनवर कादरी की बेटी आयशा इस समय पुलिस हिरासत में है। उसके पिता के ठिकानों और अन्य अहम जानकारियों के लिए पुलिस ने कोर्ट से उसकी रिमांड 6 दिन के लिए बढ़ा दी है।

कोर्ट का सख्त रुख — पेश नहीं हुए तो संपत्ति कुर्की

इंदौर की जिला अदालत ने अनवर कादरी को एक माह के भीतर अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर वह सामने नहीं आया तो उसकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए जाएंगे। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

नोटिस चस्पा कर की जा रही कार्रवाई

अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके ऑफिस, पुराने और नए घर के बाहर नोटिस चस्पा किए हैं। इसके अलावा सदर बाजार और आजाद नगर थानों के बाहर भी उसके खिलाफ नोटिस लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित