दुर्ग जिले में लव जिहाद के एक मामले ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक हिन्दू युवती ने आरोप लगाया है कि बादशाह खान नामक युवक ने उसे नाबालिग उम्र से ही प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे नाबालिग अवस्था में पहली बार अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात कराया और दूसरी बार गर्भवती होने पर भी उसे उसी तरह प्रताड़ित किया।
धर्मांतरण का दबाव और प्रताड़ना
पीड़िता का कहना था कि आरोपी ने उसे शादी से इनकार कर दिया और लगातार धर्मांतरण के लिए दबाव डालता रहा। इसके अलावा आरोपी के परिवार ने भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता के बच्चों का खतना भी करवा दिया गया और उसे गोमांस भी खाने को दिया गया।
पुलिस ने की कार्रवाई
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बादशाह खान के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट, शारीरिक उत्पीड़न, और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
न्याय की मांग
पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे न्याय मिले और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उसने यह भी कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि किसी और लड़की के साथ ऐसा न हो।





