Lormi Illegal Mining: अवैध खनन का खुलासा, वन विभाग की टीम से बदसलूकी, वनरक्षक से मारपीट, जेसीबी ड्राइवर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lormi Illegal Mining

Edit by: Priyanshi Soni

Lormi Illegal Mining: लोरमी विकासखंड से अवैध खनन का गंभीर मामला सामने आया है। खुड़िया वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन भूमि पर आधी रात को अवैध खनन किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान खनन रोकने गई टीम के साथ बदसलूकी की गई।

कार्रवाई के समय वनरक्षक रामनारायण कोल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिससे विभाग में आक्रोश व्याप्त है। हालात को देखते हुए वन विभाग की टीम ने मौके से जेसीबी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Lormi Illegal Mining: जांच और कार्रवाई जारी

वन विभाग द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Lormi Illegal Mining: डीएफओ का सख्त रुख

मुंगेली डीएफओ अभिनव कुमार ने कहा कि इस अवैध खनन मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: C.G: Top 10 News.

Poklen Machine Accident : यमुनानगर में बड़ा हादसा नहर में गिरी पोकलेन मशीन, चालक की मौत

Poklen Machine Accident : बाढ़ सुरक्षा कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा