By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Longevity Project : इंसानों को ‘अमर’ बनाने के लिए काम कर रहे पुतिन, खर्च किए ₹2.2 लाख करोड़, जानें क्या हैं जीन और क्रायोथेरेपी
देश- विदेश

Longevity Project : इंसानों को ‘अमर’ बनाने के लिए काम कर रहे पुतिन, खर्च किए ₹2.2 लाख करोड़, जानें क्या हैं जीन और क्रायोथेरेपी

Abhishek Singh
Last updated: June 1, 2026 5:09 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Longevity Project : पुतिन की उम्र 70 से पार जा चुकी है, लेकिन वह काफी फिट नजर आते हैं। इंसानों की उम्र बढ़ाने के लिए रूसी सरकार के प्रोजेक्ट की अगुआई पुतिन की बेटी मारिया वोरोन्टसोवा कर रही हैं।

Contents
Longevity Project : कैसे बढ़ेगी इंसानों की उम्रLongevity Project : प्रोजेक्ट को लीड कर रहीं पुतिन की बेटीLongevity Project : फिटनेस से पुतिन का पुराना लगाव
Longevity Project

Longevity Project : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इंसानों को अमर बनाने की तकनीक विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 2024 में खास प्रोजेक्ट शुरू किया था, जिसका बजट 26 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.2 लाख करोड़) है। पुतिन ने सितंबर 2025 में बीजिंग में एक सैन्य परेड के दौरान इस बारे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की थी। हॉट माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत में वह चीनी राष्ट्रपति से कह रहे थे कि इंसान अपने अंगों को बार-बार बदल-बदलकर अमर हो सकता है।

Longevity Project : रूस की सरकार एक लॉन्गेविटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य इंसान के अंग बदलकर और सेल की बढ़ती उम्र को कम करके जीवनकाल लंबा करना है। इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों का मानना है कि इंसान अपने अंग बदलकर लगभग अमर हो सकता है। ‘न्यू हेल्थ प्रेजर्वेसन टेक्नोलॉजी’ नाम का रूसी प्रोजेक्ट देश के प्रमुख वैज्ञानिक कार्यक्रमों में से एक है। इसका मकसद उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकना, सेलुलर एजिंग को धीमा करना और अंततः अंग बदलकर लंबी उम्र हासिल करना है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य 2030 तक 1,75,000 जानें बचाना है।

Longevity Project : कैसे बढ़ेगी इंसानों की उम्र

जीन थेरेपी : रूस की सरकार ने पिछले महीने बताया कि वैज्ञानिक सेलुलर एजिंग को धीमा करने वाली जीन थेरेपी दवा विकसित कर रहे हैं। उप विज्ञान मंत्री डेनिस सेकिरिंस्की ने इसे एजिंग के खिलाफ सबसे आशाजनक उपलब्धि बताया।

ऑर्गन बायोप्रिंटिंग (3D प्रिंटिंग) : इस तकनीक के जरिए लिविंग टिशू को 3D प्रिंटर से बनाया जाता है। रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि वह इस तकनीक के जरिए मानव कार्टिलेज और चूहे की थायरॉइड ग्रंथि प्रिंट कर चुके हैं। उनका लक्ष्य है कि 2030 तक यह तकनीक इंसानों के सभी अंगों को पूरी तरह से ट्रांसप्लांट करने में सक्षम हो।

मिनी-पिग्स : इस तकनीक में खास नस्ल के छोटे सूअरों का इस्तेमाल किया जाता है। उनके अंदर ऐसे अंग विकसित किए जाते हैं, जिन्हें इंसान के शरीर में लगाया जा सकता है। इसके बाद सुअरों के शरीर से निकालकर इन अंगों में को इंसानों में लगाया जाता है।

क्रायोथेरेपी : बेहद कम तापमान (-100°C या उससे नीचे) में इलाज और थेरेपी करने की प्रक्रिया। पुतिन को भी बिना शर्ट के आइस हॉकी खेलते देखा गया था। उस घटना को क्रायोथेरेपी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा भी रूस के वैज्ञानिक इंसानों की उम्र लंबी करने के कई अन्य तरीकों पर काम कर रहे हैं।

Longevity Project : प्रोजेक्ट को लीड कर रहीं पुतिन की बेटी

पुतिन की बेटी मारिया वोरोन्टसोवा एंटी एजिंग से जुड़े इस प्रोजेक्ट को लीड कर रही हैं। वह एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट हैं और इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। पुतिन के करीबी भौतिकशास्त्री मिखाइल कोवालचुक भी इसमें शामिल हैं। कोवालचुक का मानना है कि साइंस एक दिन इतना सक्षम होगा कि अंग बदल-बदलकर इंसान को अनिश्चितकाल तक जवान और जीवित रख सकेगा।

Longevity Project : फिटनेस से पुतिन का पुराना लगाव

पुतिन लंबे समय से अपनी फिटनेस और युवा दिखने की इमेज पर बहुत ध्यान देते हैं। वह आइस हॉकी, जूडो आदि खेल खेलते हैं। वह 16 साल की उम्र से फिटनेस पर ध्यान देते आ रहे हैं। उनकी यह व्यक्तिगत दिलचस्पी अब रूस की राष्ट्रीय नीति बन चुकी है। हालांकि, कई आलोचक और निर्वासित वैज्ञानिक जैसे बायोप्रिंटिंग विशेषज्ञ अलेक्जेंडर ओस्ट्रोव्स्की कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट में बहुत कम पीयर-रिव्यूड रिसर्च पब्लिश हुई हैं। इसके अलावा पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण रूस को उन्नत उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि इस प्रोजेक्ट में शामिल वैज्ञानिक वही बातें बता रहे हैं, जो पुतिन सुनना चाहते हैं, जबकि असलियत इन बातों से कोसों दूर है। रूस का कहना है कि रूसी संघ में इस क्षेत्र में कई वैज्ञानिक कार्यक्रम चल रहे हैं। ये राज्य समर्थित हैं और कई संस्थान इनमें भाग ले रहे हैं।

READ MORE : अमेरिका Iran तनाव के बीच में बढ़ी राजनीतिक हलचल, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने दिया इस्तीफा

TAGGED:Anti Aging ResearchchattisgarhCryotherapyFuture TechnologyGene TherapyHealth InnovationHindi NewsHuman ImmortalityHuman LifespanMadhya PradeshMaria VorontsovaMedical TechnologyMPMP NewsnewsOrgan BioprintingPutin Longevity ProjectRussia NewsScience NewsTODAY NEWSUpUP NewsVladimir Putin
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?