,

Caste Census: विपक्षी पार्टियों के साथ खड़े हुए मोदी के हनुमान, LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी कर दी ये मांग

Chirag Paswan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक बार फिर लोक जनशाक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसकी जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से मिली जहां लिखा गया कि “पार्टी को आपके कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और आपके मार्गदर्शन में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।” इसी बीच एक बार फिर मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान का बयान सुर्खियों में है। जिसमें वो बीजेपी सरकार के खिलाफ जाकर जाति जनगणना कराने की बात कह रहे हैं।

आखिर क्या बोले चिराग पासवान

जातिगत जनगणना पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मेरी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है। हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। इसका कारण है। कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके। मैं इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का पक्षधर नहीं हूं। मैं मानता हूं कि ये आंकड़ें कम से कम सरकारों के पास होने चाहिए।”

सरकार बनने के कुछ महीने बाद ही विरोध में बोलने लगे चिराग
बता दें चिराग पासवान को पीएम मोदी का हनुमान कहा जाता है लेकिन तीसरी बार सरकार बनने के बाद वो लगातार केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बोलते नजर आ रहे हैं। जाति जनगणना के पहले उन्होंने यूपीएससी में लेटरल एंट्री को लेकर भी केंद्र सरकार के विरोध में बोला था, उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी इस तरह के कदम के बिल्कुल समर्थन में नहीं है। यहीं नहीं इसके भी पहले सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए कोटा में कोटा और क्रीमी लेयर वाले फैसले का चिराग ने विरोध किया था। अब प्रश्न यही है कि सरकार बनने के माह कुछ महीने में 5 सांसद वाले चिराग पासवान अपने ही राम यानी मोदी पार्टी के फैसले के खिलाफ क्यों बोल रहे हैं?

एक विवाह ऐसा भी सात की जगह लिए आठ वचन

आज निवेशकों की नज़र किन शेयरों पर रहेगी?

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…