लहार क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर: मंदिर क्षतिग्रस्त, बुजुर्ग समेत पशुओं की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता: अतुल सिंह राजावत

लहार क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में एक मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं एक बुजुर्ग और दो जानवरों की मौत हो गई।

कारेपुरा गांव: मंदिर का शिखर टूटा

कारेपुरा गांव स्थित मंदिर पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

धोनपुरा गांव: भैंस की मौत

धोनपुरा गांव में खेत में चर रही एक भैंस की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंस गांव के राघवेंद्र परिहार की बताई जा रही है।

रावतपुरा गांव: बुजुर्ग और बकरी की मौत

रावतपुरा थाना क्षेत्र के रावतपुरा गांव निवासी रामप्रकाश दोहरे (62 वर्ष) खेत पर बकरियां चरा रहे थे। तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान एक बकरी भी झुलसकर मर गई।

सूचना मिलने पर रावतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रशासन का अलर्ट

लगातार बदलते मौसम और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और