,

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर चीते की मौत: कूनो से निकले दो चीतों में से एक वाहन की टक्कर से मरा, दूसरे की तलाश जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले दो चीतों में से एक चीता तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा चीता अभी जंगल में कहीं मौजूद है, जिसकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।

हादसा कैसे हुआ

सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच दोनों चीते घाटीगांव के जंगल से निकलकर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने मादा चीता KG-3 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चीता सड़क किनारे गिरा और वहीं उसने दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगों ने मृत चीते को देखा तो तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने मौके को घेराबंदी कर लिया और पुलिस सहित किसी को भी पास आने नहीं दिया।

मृत चीता कौन था?

  • चीते का नाम: KG-3 (मादा)
  • जन्म: कूनो नेशनल पार्क
  • माता: चीता गामिनी
  • हाल ही में लोकेशन: घाटीगांव क्षेत्र
  • कल शाम दोनों चीतों ने एक गाय पर भी हमला किया था

चीते की सैटेलाइट कॉलर आईडी से लगातार लोकेशन ट्रैक की जा रही थी, इसलिए घटना की जानकारी तुरंत अफसरों को मिल गई।

दूसरे चीते की तलाश जारी

दूसरा चीता अभी जीवित है और हाईवे के आस-पास के जंगलों में घूम रहा है।
वन विभाग ने टीमों को कई इलाकों में तैनात कर दिया है और ट्रैकिंग जारी है ताकि उसे सुरक्षित कूनो वापस भेजा जा सके।

कूनो चीतों की निगरानी क्यों जरूरी?

भारत में चीते लगभग 70 साल पहले विलुप्त हो गए थे। अफ्रीकी देशों से लाकर इन्हें फिर से बसाने की कोशिश की गई है। इसलिए हर चीता महत्वपूर्ण है और इनके मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जाती है। कूनो से बाहर जाते ही वन विभाग की टीम उन्हें फॉलो करती है।

अब तक कूनो में कितने चीतों की मौतें हुईं?

नीचे कूनो में अब तक हुई प्रमुख मौतों की क्रमवार जानकारी दी गई है:

  1. 26 मार्च 2023 – नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की किडनी इंफेक्शन से मौत
  2. 23 अप्रैल 2023 – दक्षिण अफ्रीका से लाए गए नर चीता उदय की हार्ट अटैक से मौत
  3. 9 मई 2023 – मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान चोट लगने से मौत
  4. 23 मई 2023 – मादा ज्वाला के एक शावक की लू से मौत
  5. 25 मई 2023 – ज्वाला के दो और शावकों की भीषण गर्मी से मौत
  6. 11 जुलाई 2023 – नर चीता तेजस की गर्दन पर घाव से मौत
  7. 14 जुलाई 2023 – नर चीता सूरज की आपसी संघर्ष में मौत
  8. 2 अगस्त 2023 – मादा चीता धात्री की इन्फेक्शन से मौत
  9. 16 जनवरी 2024 – नामीबिया से लाए गए नर चीते शौर्य की मौत
  10. 5 अगस्त 2024 – मादा गामिनी के एक शावक की रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत
  11. 27 अगस्त 2024 – चीता पवन का शव नाले में मिला
  12. 28 नवंबर 2024 – मादा चीता निर्वा के दो शावकों की जन्म के कुछ दिनों बाद मौत

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार