,

Lawrence Bishnoi गैंग ने शहजाद भट्टी पर हमले की ली जिम्मेदारी, रणदीप मलिक ने किया दावा

Lawrence Bishnoi

Edit by: Priyanshi Soni

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि गैंग ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकवादी शहजाद भट्टी पर हमला किया। मलिक ने लिखा कि यह हमला भट्टी की धमकियों के जवाब में किया गया, जिन्होंने हाल ही में अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी थी।

Lawrence Bishnoi: शहजाद भट्टी- पाकिस्तानी गैंगस्टर और सीमा पार खतरा

Lawrence Bishnoi

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर और आतंकवादी है। वह गैंगवार और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है और भारतीय अपराधियों के नेटवर्क से भी जुड़ा है। भट्टी का नाम कई बार सीमा पार आतंकवाद और भारत में सुरक्षा खतरों के मामलों में आया है।

कभी दोस्त, अब दुश्मन

भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई कभी जिगरी दोस्त माने जाते थे। पिछले साल ईद मुबारकबाद के मौके पर उनकी वीडियो कॉल वायरल हुई थी। लेकिन भट्टी ने लॉरेंस के खिलाफ कड़ा बयान दिया और कहा कि वह लॉरेंस के लिए गर्दन कटवाने को भी तैयार है। पहलगाम हमले और हाफिज सईद को धमकी देने के बाद उनके रिश्तों में दरार बढ़ी।

Lawrence Bishnoi: हमले की वजह

रणदीप मलिक ने कहा कि भट्टी की धमकियों और भारत के खिलाफ उसके पाकिस्तानी नेटवर्क की गतिविधियों के कारण ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने यह हमला किया। यह हमला गैंग की चेतावनी और जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Read also: US Cuba Tariff: अमेरिका ने क्यूबा पर किया टैरिफ हमला, राष्ट्रपति डियाज-कैनेल बोले- “मातृभूमि या मौत!”

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…