,

लातेहार: इचावार जंगल में मुठभेड़

- Advertisement -
Ad imageAd image
Latehar: Encounter in Ichawar forest

रिपोर्ट- हिमांशु

कुख्यात नक्सली पप्पू लोहरा ढेर – केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने घायल जवान से की मुलाकात

नक्सली मुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में चल रहे विशेष अभियान का असर अब साफ़ तौर पर नजर आ रहा है। झारखंड के लातेहार जिले के इचावार जंगल में पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली पप्पू लोहरा समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान अवध सिंह घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ अस्पताल पहुंचे और घायल जवान से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि “देश के गृह मंत्री अमित शाह के 2025 तक नक्सल मुक्त भारत के संकल्प के तहत पूरे देश में नक्सल विरोधी अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है और आज इसका असर देखने को मिल रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि “नक्सलियों के खिलाफ यह कार्रवाई दर्शाती है कि अब नक्सलवाद का अंत निकट है। सुरक्षाबल और पुलिस बल अपने प्राणों की आहुति देकर देश को सुरक्षित बना रहे हैं।” उन्होंने घायल जवान की शक्ति और साहस की प्रशंसा की और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

लातेहार की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी मुहिम की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो यह स्पष्ट संकेत देती है कि नक्सली अब पिछड़ते जा रहे हैं और देश नक्सलमुक्ति की ओर अग्रसर है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की