Lalitpur : शराब के खिलाफ महिलाओं का ‘रणचंडी’ रूप, दुकानों में तोड़फोड़ और सड़कों पर बहाई शराब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lalitpur

Report: Kapil nayak

Lalitpur जनपद की महरौनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खितवास में शराब के विरोध ने उग्र रूप धारण कर लिया। लंबे समय से गांव में शराब की दुकानों को हटाने की मांग कर रही महिलाओं का धैर्य बीती दोपहर जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों के एक बड़े समूह ने दिनदहाड़े देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर धावा बोल दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

दुकानों के ताले तोड़े, सीसीटीवी और रिकॉर्ड किए नष्ट

Lalitpur भीड़ ने उग्र प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकानों के ताले तोड़ दिए और अंदर जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रव के दौरान सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और दुकान के महत्वपूर्ण बीआर (बिलिंग रजिस्टर) को भी फाड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान के भीतर रखी शराब की बोतलों को बाहर लाकर सड़क पर फोड़ दिया, जिससे सड़क पर शराब ही शराब नजर आने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है और परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

ठेकेदारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Lalitpur दुकानों में हुई इस भारी लूटपाट और तोड़फोड़ के बाद देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकेदारों ने लामबंद होकर विरोध दर्ज कराया है। ठेकेदारों का कहना है कि उनकी दुकानें वैध लाइसेंस पर संचालित हैं और इस तरह की हिंसा से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

पुलिस की कार्रवाई: 20 नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा

Lalitpur घटना की सूचना मिलते ही महरौनी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। दुकान संचालकों की तहरीर पर पुलिस ने 15 से 20 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है, वहीं कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Read this: Indore : ऑपरेशन “नशामुक्त”: इंदौर में लेडी ड्रग तस्कर ‘मुन्नी बाई’ गिरफ्तार, लाखों की ब्राउन शुगर जब्त

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई