कुंडेल धान संग्रहण केंद्र के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी: एक साल से नहीं मिला पीएफ, ठेकेदार पर शोषण का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
कुंडेल धान संग्रहण केंद्र के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी: एक साल से नहीं मिला पीएफ, ठेकेदार पर शोषण का आरोप

Reporter: Nemichand Banjare, Edit By: Mohit Jain

गरियाबंद (छत्तीसगढ़)। कुंडेल धान संग्रहण केंद्र के श्रमिकों ने पीएफ राशि नहीं मिलने के विरोध में देर रात तक धरना जारी रखा। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले एक साल से भविष्य निधि (PF) की राशि जमा नहीं की गई और ठेकेदार लगातार उन्हें गुमराह कर रहा है।

ठेकेदार पर शोषण के आरोप

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार उनके मेहनताना में कटौती करता है और पीएफ की रकम नहीं जमा करता। कई बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजिम एसडीएम, डीएमओ अमित चन्द्राकर, खाद्य अधिकारी और फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने देर रात तक कर्मचारियों और ठेकेदार के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।

दो दिन में जमा करने का वादा, हड़ताल जारी

ठेकेदार ने अधिकारियों के सामने दो दिन में पीएफ राशि जमा करने का आश्वासन दिया, मगर कर्मचारियों ने उस पर भरोसा करने से इंकार कर दिया। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस