Kumbh Mela 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, PWD सचिव ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kumbh Mela 2027

Report by: Dharmraj, Edit by: Priyanshi Soni

Kumbh Mela 2027: कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आईएएस ने हरिद्वार जनपद में कुंभ मेला से जुड़े निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।

Kumbh Mela 2027: एनएचएआई और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान PWD सचिव ने एनएचएआई के तहत चल रहे मुजफ्फरनगर–हरिद्वार मार्ग का जायजा लिया। इसके साथ ही दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के हरिद्वार शहर क्षेत्र और हरिद्वार बाईपास की प्रगति को भी परखा।

Kumbh Mela 2027: रोशनाबाद–बिहारीगढ़ मार्ग व सेतु निर्माण का निरीक्षण

Kumbh Mela 2027

डॉ. पांडेय ने रोशनाबाद–बिहारीगढ़ मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा मंगलौर क्षेत्र में सोलानी नदी पर निर्माणाधीन प्रीस्ट्रेस आरसीसी सेतु की प्रगति भी देखी।

Kumbh Mela 2027: सड़क चौड़ीकरण और पुल निर्माण पर विशेष ध्यान

कुंभ मेला के मद्देनज़र भाईचारा ढाबा से शिवालिक नगर चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। वहीं ज्वालापुर से शिवालिक नगर मार्ग पर पथरी रोह नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया।

Kumbh Mela 2027: समयसीमा और गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश

PWD सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं, ताकि कुंभ मेला 2027 के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Kumbh Mela 2027: वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के कई वरिष्ठ अधिकारी भी सचिव के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

Kumbh Mela 2027: हरिद्वार में तेजी से आगे बढ़ रहे कुंभ मेला कार्य

कुंभ मेला 2027 को लेकर हरिद्वार में आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सड़क, पुल और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के पूर्ण होने से मेला अवधि के दौरान यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम होगी।

Read also: Haridwar: ग्रामीण क्षेत्र में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित