Krishna Mohan: शेखपुरा में बरबीघा के पहले विधायक श्री कृष्ण प्यारे मोहन की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Krishna Mohan

Report by: Ranjan Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Krishna Mohan: शेखपुरा जिला के उच्च विद्यालय और महाविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं बरबीघा के प्रथम विधायक श्री कृष्ण प्यारे मोहन (लाला बाबू) की 125वीं जयंती उत्सव के रूप में मनाई गई। महाविद्यालय में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया और अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।

Krishna Mohan: सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक योगदान पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय द्वारा इस वर्ष प्रकाशित केसरी पत्रिका का लोकार्पण किया गया। पत्रिका में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, लेखकों और कवियों ने अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रो भावेश भारती ने लाला बाबू के आदर्शों और उनके राष्ट्रवादी व शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए वर्तमान समाज में उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Krishna Mohan

Krishna Mohan: समारोह में शामिल प्रमुख अतिथियों ने किया सम्मान

महाविद्यालय के प्राचार्य और अन्य मुख्य अतिथियों ने सभी अतिथियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लाला बाबू के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़े: Chamarajpet stone pelting 5 January: धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव, एक महिला घायल

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में