,

Chamarajpet stone pelting 5 January: धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव, एक महिला घायल

Chamarajapet stone pelting

Edit by: Priyanshi Soni

Chamarajpet stone pelting: बेंगलुरु शहर के चामराजपेट इलाके में रविवार देर शाम एक धार्मिक जुलूस के दौरान अचानक पथराव की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार ओम शक्ति समूह की धार्मिक यात्रा जब क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिए। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गई।

Chamarajpet stone pelting: हिंदू संगठनों की शिकायत

घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता संबंधित पुलिस थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। संगठनों ने दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Chamarajpet stone pelting:

v

Chamarajpet stone pelting: श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

पथराव की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जगजीवन राम नगर पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, इसलिए इस बार प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कदम उठाए जाएं।

Chamarajpet stone peltingt: पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिमी मंडल के पुलिस उपायुक्त यतीश एन. बी. ने स्वयं थाने पहुंचकर हालात की समीक्षा की।

Chamarajpet stone pelting: स्थिति नियंत्रण में

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और चिन्हित होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

हालिया हिंसक घटनाओं की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बेल्लारी जिले में भी दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस मामले में भी पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Rashifal: जानिए आज का राशिफल (05-01-2026)

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…