कोरबा: नगर सैनिकों ने सेनानी के खिलाफ किया प्रदर्शन, संभागीय कमांडेंट बोले, प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: उमेश डहरिया

कोरबा: जिले में नगर सैनिकों और उनके सेनानी ए.के. एक्का के बीच चल रहा विवाद और गहराता जा रहा है। दो दिन पहले सेनानी ए.के. एक्का की तानाशाही के खिलाफ आरोप लगाकर नगर सैनिकों ने बड़ा प्रदर्शन किया था। अब इसी मामले में आज होमगार्ड लाइन में संभागीय कमांडेंट की उपस्थिति में नगर सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सैनिकों की शिकायतें विस्तृत रूप से सुनी गईं। संभागीय कमांडेंट ने कहा कि सेनानी को हटाने सहित पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि आगे आवश्यक निर्णय लिया जा सके।

सैनिकों द्वारा लगाए गए प्रमुख आरोप

नगर सैनिकों ने सेनानी ए.के. एक्का पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं:
ड्यूटी स्थल पर 24 घंटे रुकने का दबाव, न मानने पर नौकरी से निकालने की धमकी
ड्यूटी में गड़बड़ी के नाम पर रिश्वत (पैसे) मांगने का आरोप
महिला नगर सैनिकों ने कहा—ड्यूटी खत्म होने के बाद भी बार-बार बुलाया जाता है, जिससे उन्हें आने-जाने में भारी परेशानी होती है
सैनिकों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को बार-बार बताने के बाद भी सेनानी द्वारा कोई समाधान नहीं किया जाता।

प्रशासन का पक्ष

मामले में एसडीएम सरोज महिलांगे ने कहा कि यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा दिया गया है, और आगे जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

नगर सैनिक “हमारी शिकायतें महीनों से अनसुनी की जा रही थीं… अब कार्रवाई की उम्मीद है।”
संभागीय कमांडेंट – “पूरा प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है।”
सरोज महिलांगे, एसडीएम कोरबा – “मुद्दा गंभीर है, रिपोर्ट आगे भेज दी गई है। निर्णय विभाग लेगा।”

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8