Korba: आबकारी टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, घंटों बनाया बंधक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba

Report By: Umesh Dahariya

Korba: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध और हिंसा का सामना करना पड़ा।

अवैध शराब की सूचना पर पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम भैसमा क्षेत्र के पहरीपारा गांव में अवैध कच्ची शराब निर्माण की सूचना मिलने पर छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम का ग्रामीणों से विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया।

ग्रामीणों ने टीम को घंटों बनाया बंधक

मामला बिगड़ता देख आबकारी टीम ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने टीम को घंटों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान भीड़ ने स्कॉर्पियो वाहन के चालक की जमकर पिटाई भी की।

जान बचाकर भागे टीम के सदस्य

हमले के दौरान आबकारी टीम के कुछ सदस्य किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी और तत्काल 112 नंबर पर कॉल किया।

ग्रामीणों के विरोध से लौटी 112 टीम

सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाद में उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू

उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आबकारी टीम को ग्रामीणों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी आबकारी अधिकारी और कर्मचारी उरगा थाना पहुंचे और पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली