कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस: सड़क पर उतरे डॉक्टर्स, आज भी अस्पताल की सेवाएं ठप, CM ममता को लेकर ये क्या बोल गए चिराग पासवान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इसी माले में देशभर के डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन ही ट्रेनी महीला डॉक्टर के पोस्टमॉटम रिपोर्ट को लेकर नया खुलासा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला डॉक्टर की मौत का समय सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच का है। पीड़िता के निचले और ऊपरी होंठ, नाक, गाल और निचले जबड़े सहित शरीर पर बाहरी चोटें थीं। उसकी खोपड़ी की टेम्पोरल हड्डी पर चोट और उसके अगले भाग पर खून जमने की भी जानकारी दी गई है। साथ ही महिला के साथ एक से ज्यादा बार रेप किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि दुष्कर्म करते समय पीड़िता के मुंह को बंद कर दिया गया था और उसका सिर दीवार से सटा दिया गया ताकि वह मदद के लिए शोर न मचाए। इसी को देखते अब तक देशभर के डॉक्टरों में रोष है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बरबरता को लेकर राजधानी भोपाल में डॉक्टरों ने गांधी मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि पश्चिम बंगाल की सरकार इस घटना को छिपाने के लिए लगातार गलत रास्ते पर जा रही है। इस घटना पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी…सरकार का मतलब होता है कि सरकार अपने सभी विभागों का सरंक्षण करे, व्यवस्थाओं में लगे लोगों की सुरक्षा की चिंता करे..मुझे लगता है कि TMC इस पर विचार करेगी…”

ममता पर भड़के चिराग पासवान

वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “पहले तो वहां पर जो घटना घटी उसे रोकने में आप पूरी तरह से नाकामयाब रहीं। आपकी सरकार, शासन-प्रशासन पूरी तरह से नाकामयाब रही। एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए इस तरह की घटना को वहां पर अंजाम दिया गया। उसके बाद सबूतों को मिटाने की सोच के साथ आधी रात के बाद जिस तरीके से वहां पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ की गई उससे पता चलता है कि कोई तो है जो किसी को बचाना चाहता है… ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाए बंगाल की मुख्यमंत्री इस बात को सुनिश्चित करे कि CBI जांच में कोई बाधा न आए। पीड़ित परिवार को न्याय चाहिए…”

अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए दुष्कर्म को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। पंजाब के जालंधर, अमृतसर में डॉक्टरों ने इस बरबरता को लेकर अपना रोष जताया और सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज उठाई।

कुछ इसी तरह मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में भी महिला डॉक्टरों ने कोलकाता की बेटी के साथ हुए क्रुरता को लेकर आवाज उठाई और केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा को लेकर मांग रखी। बता दें कि इस मामले की जांच पुलिस से सीबीआई ले चुकी है।

आरोपी की होगी मेडिकल जांच

वहीं घटना की रात क्या हुआ था, इस संबंध में पूछताछ के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 4 पीजीटी डॉक्टरों को सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स, साल्ट लेक, कोलकाता में बुलाया। जबकि आरोपी संजय रॉय को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई की विशेष अपराध शाखा से आज बाहर लाया गया। जिसका मेडिकल जांच होगा।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित