Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Khatushyam

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला श्रद्धा और आस्था के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। मेले के पांचवें दिन भी बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले 24 घंटों में 1,96,267 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए वहीं मेले के पहले चार दिनों में श्री श्याम मंदिर कमेटी के गणना कैमरों के अनुसार अब तक कुल 6,67,643 श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।

Khatushyam


Khatushyam: ऐसी है व्यवस्था

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा की गई सुगम दर्शन व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को मात्र आधा घंटे में बाबा श्याम के दर्शन सुलभ हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को आज रींगस रोड़, तोरणद्वार, अस्पताल चौराहा, शनि मंदिर, लामिया तिराहा, 40 फुट नया रास्ता से 75 फुट रास्ता तक बनाई गई 14 कतारों के माध्यम से दर्शन करवाए जा रहे हैं।

Khatushyam: कब है मुख्य मेला?

श्री श्याम मंदिर के अनुसार बाबा श्याम का मुख्य मेला 27 फरवरी एकादशी को आयोजित होगा। इस दिन बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। मेले के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा और यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं जिससे श्रद्धालु सुगमता और श्रद्धा के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर सकें।

Read more: Sikar: खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का वार्षिक मेला, तीसरे दिन भक्तों की उमड़ी भीड़

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में