Isa Ahmad
Kawardha Online Betting Arrest: मोबाइल फोन के जरिए सट्टा चला रहा था आरोपी, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
कवर्धा जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा उर्फ सतप्रीत सिंह खुराना, निवासी कवर्धा, को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जब्त कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और डिजिटल माध्यम से अवैध धन के लेन-देन में संलिप्त था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे सट्टा चलाते हुए पकड़ा गया।
Kawardha Online Betting Arrest: जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
READ ALSO: Nigeria के कानो में भीषण सड़क हादसा, 30 से ज्यादा लोगों की मौत
Kawardha Online Betting Arrest: इस मामले में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध लेन-देन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





