,

Katihar: रसूखदार की दबंगई ने ली टेंट व्यवसायी की जान, 8 लाख का सामान जब्त करने और भुगतान न मिलने से खाया जहर

Katihar

संवाददाता: मनोज कुमार

Katihar बिहार के कटिहार जिले से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक युवा टेंट व्यवसायी ने रसूखदार परिवार की प्रताड़ना और आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। फलका थाना क्षेत्र के चौरसिया, फुलडोभी निवासी मुकेश कुमार यादव (27) ने कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Katihar शादी के बाद भुगतान में विवाद और सामान पर कब्जा

परिजनों के अनुसार, मुकेश ने फलका बाजार के एक रसूखदार व्यक्ति अखिलेश साह की बेटी की शादी (26 अप्रैल) के लिए टेंट और सजावट का ठेका लिया था। शादी का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद जब मुकेश अपनी मजदूरी और सामान लेने पहुंचा, तो आरोपी पक्ष ने ‘सजावट पसंद नहीं आने’ का बहाना बनाकर भुगतान करने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मुकेश के साथ न केवल बदसलूकी और मारपीट की गई, बल्कि उसका आठ लाख रुपये का टेंट का सामान भी जबरन जब्त कर लिया गया।

Katihar 10 लाख का कर्ज और मानसिक तनाव

मृतक की माँ मीना देवी और पत्नी पूनम कुमारी ने रोते हुए बताया कि मुकेश ने इस बड़े आयोजन के लिए दूसरे टेंट व्यवसाइयों से भी करीब 10 लाख रुपये का सामान उधारी पर लिया था। जब अखिलेश साह ने सामान और पैसा देने से मना कर दिया, तो दूसरे दुकानदार मुकेश पर बकाया वसूली के लिए दबाव बनाने लगे। एक तरफ रसूखदार की दबंगई और दूसरी तरफ कर्जदारों का दबाव—इन दोनों के बीच फंसे मुकेश ने भारी मानसिक तनाव और अपमान की स्थिति में आत्मघाती कदम उठा लिया।

Katihar दोषियों पर कार्रवाई की मांग

युवा व्यवसायी की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। परिजनों का कहना है कि अखिलेश साह और उनके परिवार के अड़ियल रवैये ने मुकेश को जान देने पर मजबूर किया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और जब्त सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है ताकि मुकेश के पीछे छूटे परिवार को न्याय मिल सके।

Read this: Gwalior : मोनू गुर्जर का बॉलीवुड में धमाका: टिकटोली गांव से निकलकर फिल्मों में बने ‘हीरो’

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…