कार्तिक आर्यन बहन की शादी में छाए, ग्वालियर में कृतिका तिवारी की हल्दी रस्म धूमधाम से संपन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों पूरी तरह अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी के उत्सव में डूबे हुए हैं। उषा किरण पैलेस में आयोजित हल्दी की रस्म बेहद गोपनीय और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी की गई। इस कार्यक्रम में केवल नज़दीकी रिश्तेदारों और चुनिंदा मेहमानों को ही शामिल होने की अनुमति थी।

हल्दी के दौरान कार्तिक अपनी बहन के साथ नाचते और मस्ती करते दिखाई दिए। भाई के रूप में उन्होंने सभी परंपरागत शगुन निभाए और पूरे समारोह में जोश और खुशी का माहौल बनाए रखा। शूटिंग से ब्रेक लेकर वह पूरी तरह शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं और हर रस्म में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्तिक अपने परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से मिलते और उन्हें गले लगाते भी नजर आए, जिससे माहौल और भी भावुक और पारिवारिक हो गया।

ग्वालियर से बचपन का गहरा जुड़ाव

कार्तिक आर्यन का बचपन ग्वालियर में बीता है, इसलिए यह शहर उनके लिए बेहद खास है। स्टार बनने के बाद भी वे अक्सर अपने होमटाउन आते रहते हैं और यहां के स्ट्रीट फूड और पुरानी जगहों को एंजॉय करते हैं। शादी के अवसर पर उनका यही अपनापन एक बार फिर दिखा।

बहन के साथ ‘टॉम एंड जेरी’ जैसा रिश्ता

कार्तिक ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनका और कृतिका का रिश्ता हमेशा ‘टॉम एंड जेरी’ जैसा रहा है। बचपन में वह शरारती थे, जबकि अब उनकी बहन बेहद परिपक्व हो चुकी हैं। कार्तिक ने यह भी कहा था कि वह अपनी हर बात और हर राज अपनी बहन से साझा करते हैं, जो उनकी सबसे करीबी दोस्त भी हैं।

कार्तिक की आने वाली फिल्म

कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन समीर विध्वंस कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं।धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का टीज़र नवंबर में जारी हुआ था। कहानी एक मामा के बेटे और एक ऐसी आधुनिक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो हुक-अप कल्चर से दूर रहकर पुराने जमाने जैसा रोमांस चाहती है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने