,

Karnataka: ममता शर्मसार! माता-पिता ने ही 50 हजार में बेच दी 6 महीने की बेटी, पुलिस ने 5 को दबोचा

Karnataka

Karnataka: कर्नाटक के चामराज नगर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक कलयुगी माता-पिता ने अपनी महज छह महीने की मासूम बच्ची का सौदा महज 50 हजार रुपये में कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को रेस्क्यू कर लिया है और इस घिनौने अपराध में शामिल माता-पिता सहित पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

अस्पताल कर्मचारी ने कराई थी ‘डील’

Karnataka पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस सौदेबाजी के पीछे मैसूर के चेलुवम्बा अस्पताल की एक ग्रुप-डी कर्मचारी, शांता का मुख्य हाथ था। शांता ने ही रामसमुद्रम के रहने वाले दंपति और हासन जिले के एक निसंतान जोड़े के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। आरोपी माता-पिता ने रुपयों के लालच में आकर अपनी कोख से जन्मी बच्ची को दूसरे परिवार को सौंप दिया था।

बच्ची के गायब होने पर खुला राज

Karnataka जिला पुलिस अधीक्षक एम. मुथुराज के अनुसार, इस बच्ची का जन्म पिछले साल 26 जुलाई को जिला अस्पताल में हुआ था। हाल ही में जब पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को दंपति के पास बच्चा नहीं दिखा, तो संदेह गहराया। पुलिस को मामले की भनक लगी और जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो बच्ची को बेचने की बात स्वीकार कर ली गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हासन जिले से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

आरोपी जेल में, बच्ची सुरक्षित

Karnataka इस मामले में पुलिस ने बच्ची के माता-पिता, सौदा कराने वाली शांता और बच्ची खरीदने वाले जोड़े समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। रेस्क्यू की गई मासूम बच्ची को वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग की देखरेख में सुरक्षित कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी ऐसे किसी अपराध को अंजाम दिया है।

Read this: America: बैंगोर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त, बर्फीले तूफान के बीच हुआ हादसा

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल