Report: Athar khan
Munger बिहार के ऐतिहासिक शहर मुंगेर में उस वक्त उत्सव जैसा माहौल हो गया, जब बॉलीवुड की ‘सदाबहार’ अभिनेत्री करिश्मा कपूर शहर पहुंचीं। मौका था जमालपुर-मुंगेर रोड पर स्थित प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड कल्याण ज्वेलर्स के नए और भव्य शोरूम के उद्घाटन का। करिश्मा को अपने बीच पाकर मुंगेर वासियों का उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया।

Munger ‘नमस्ते मुंगेर’ के साथ किया सबका अभिवादन
जैसे ही करिश्मा कपूर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ बेकाबू होने लगी। अभिनेत्री ने बड़ी सादगी से हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने जैसे ही माइक पर “नमस्ते मुंगेर” कहा, पूरा इलाका तालियों और शोर से गूंज उठा। करिश्मा ने मुंगेर की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

Munger फैंस की डिमांड पर थिरकीं करिश्मा
भीड़ में मौजूद युवाओं, महिलाओं और बच्चों की बेताबी देखते ही बन रही थी। जब फैंस ने उनसे उनके मशहूर गानों पर डांस की डिमांड की, तो करिश्मा ने भी उन्हें निराश नहीं किया। अभिनेत्री ने डांस के कुछ स्टेप्स दिखाए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों का जोश दोगुना हो गया। फैंस का कहना था कि जिसे अब तक बड़े पर्दे पर देखते थे, आज उसे साक्षात सामने देखना किसी सपने जैसा है।

Munger आधुनिक डिजाइन्स की नई सौगात
करिश्मा कपूर ने पारंपरिक तरीके से रिबन काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ब्रांड की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ग्राहकों का अटूट भरोसा ही किसी ब्रांड की असली ताकत होती है। कल्याण ज्वेलर्स के इस नए शोरूम के खुलने से अब मुंगेर और आसपास के लोगों को आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन ज्वेलरी कलेक्शन के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Munger सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मशहूर अभिनेत्री के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और निजी सुरक्षा गार्डों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम काफी भव्य तरीके से संपन्न हुआ और करिश्मा के जाने के बाद भी शहर में उनके ही चर्चे बने रहे।
Read this: Pokhran में पिनाका ‘एक्सटेंडेड रेंज’ रॉकेट का सफल प्रहार, 90 KM की मारक क्षमता से थर्राएंगे दुश्मन





