,

करण जौहर ने की नए म्यूजिक ट्रैक स्नेक की तारीफ

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुंबई: बालीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जेसन डेरुलो के नए म्यूजिक ट्रैक स्नेक की बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने जमकर तारीफ की है। इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए करण ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, शानदार लग रहे हो दोस्तों। वेस्टर्न और मिडल ईस्ट के प्रभावों का अनूठा मिश्रण यह गाना न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने ने अपनी अनोखी धुन और आकर्षक विजुअल्स के चलते दर्शकों और म्यूजिक प्रेमियों को मोहित कर लिया है। स्नेक में नोरा फतेही के बेहतरीन डांस मूव्स और गायन को जेसन डेरुलो की सिग्नेचर म्यूजिकल स्टाइल के साथ मिलाकर एक क्रॉस-कल्चर म्यूजिक मास्टरपीस तैयार की गई है। यह ट्रैक ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है और इसे बड़े स्तर पर सराहना मिल रही है। करण जौहर समेत कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस गाने की तारीफ की है। इस गाने को लेकर नोरा फतेही ने बताया, मैं हमेशा से ऐसा कुछ करना चाहती थी, जो अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ सके और इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाया जा सके। हमारा फोकस एक ऐसा हुक क्रिएट करने पर था, जो सिंपल और यादगार हो। गाने के वीडियो को खूबसूरत मोरक्कन शहर मराकेश में फिल्माया गया है। इसे मोरोक्को के निर्देशक अब्देराफिया एल अब्दिउई ने निर्देशित किया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी भारत के रजित देव ने की है। गाने के प्रोडक्शन में नोरा फतेही और टॉमी ब्राउन ने मिलकर काम किया है।

महाकुंभ: QR Code स्कैन कर आपातकालीन सेवाएं प्राप्त करें…..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की